यह ब्लॉग खोजें

लोड हो रहा है. . .

17 फरवरी 2011

बाल गीत

मैं हूँ छोटा बच्चा ,
मम्मी कहतीं गोलू ,
पापा गले लगा कर कहते ,
मेरे प्यारे भोलू,
 दादा कहते भालू मुझको,
दादी कहती आलू ,
नानी कहती राजा भैया  ,
नाना कहते कालू,

सबके अलग -अलग नामों में ,
किन -किन पर मैं बोलूँ 
सर चक्र जाता मेरा तो ,
सचमुच हूँ क्या भोलू ?

2 टिप्पणियाँ:

  1. आत्मीय संबंधों को दर्शाती सुंदर भावपूर्ण रचना ,बधाई

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं